फार्मा सेक्टर में दो बड़ी कंपनियां डील की तैयारी में जुटी

मुंबई। फार्मा सेक्टर में दो बड़ी कंपनियां बड़ी डील की तैयारी में बताई जा रही हैं। दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। संभावना जताई गई है कि मौजूदा बाजार भाव पर ये डील 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दिग्गज ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर अपनी पोर्टफोलियो कंपनी जेबी कैमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स में अपना बहुमत की हिस्सेदारी बेचने के लिए टौरेंट फार्मा से शुरुआती बातचीत कर रही है। जेबी कैमिकल्स का कुल मार्केट कैप 26 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है। केकेआर की कंपनी में हिस्सेदारी 54 फीसदी के करीब है। ऐसे में डील 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हो सकती है।

अन्य विकल्पों पर भी नजर रखेगा के केआर

टौरेंट फार्मा के साथ चर्चा शुरुआती दौर में है। सूत्रों के अनुसार टौरेंट फार्मा के साथ चर्चा आगे बढऩे पर भी केकेआर बेहतर मूल्य हासिल करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी नजर बनाए रखेगा। बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर के अंत तक जेबी कैमिकल्स एंड फार्मा में ताओ इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई की 53.83 फीसदी की हिस्सेदारी है।

सिंगापुर में गठित ताओ इनवेस्टमेंट केकेआर एशियन फंड-3 एलपी की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। फिलहाल सब्सिडियरी के जरिए केकेआर की जेबी कैमिकल्स में हिस्सेदारी का मूल्य 14 हजार करोड़ है। जुलाई 2020 में ही केकेआर ने जेबी फार्मा में 54 फीसदी हिस्सेदारी कंपनी के फाउंडर्स से खरीदी थी।

दोनों लिस्टेड कंपनियां 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जेबी कैमिकल्स 2.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं टौरेंट फार्मा के स्टॉक में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी