फिर बढ़ी 25 फीसद तक दवाओं की बिक्री, इस बीमारी के के बढ़ गए हैं मरीज

प्रयागराज। कोरोना की रफ़्तार में कमी आने के बाद में दवा की बिक्री में काफी कमी देखने को मिली थी। लेकिन एक बार फिर से दवाओं की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। दरअसल मौसम के उतार -चढ़ाव के बाद से लोगों में वायरल फीवर एवं अन्य फंगल बीमारियां तेजी से बढऩे लगी हैं। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से एंटीबायोटिक, एंटीपायरेटिक और एनालजेसिक दवाओं की बिक्री बढ़ी है।

इस श्रेणी की दवाओं में पैरासीटामाल, नीमोस्लाइड, एसिक्लोफेनिक, सिप्रोफ्लाक्सेसिन, ओ-फ्लाक्सेसिन, एजिथ्रोमाइसीन दवाएं शामिल हैं। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद दवाओं की बिक्री बहुत घट गई थी। मगर, जुलाई के पहले सप्ताह से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से दवाओं की बिक्री में तेजी आने लगी है। इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (फुटकर) एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला का कहना है कि कोरोना के बाद दवाओं की जो बिक्री रुक गई थी, उसमें अब तेजी आने लगी है।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कुंद पड़ जाने के बाद से दवाओं की बिक्री काफी घट गई थी। इससे दवा कारोबारियों के माल गोदाम में डंप हो गए थे। दवाओं की वापसी के भी रास्ते बंद हो गए थे, क्योंकि दवा कंपनियों ने भी दवाएं वापस लेने से साफ मना कर दिया था। इससे दवा व्यवसाइयों को भारी घाटा होने का अंदेशा था। लेकिन, इस महीने के पहले हफ्ते में ही वायरल फीवर के मरीजों के तेजी से बढऩे के कारण दवाओं की बिक्री में करीब 20 से 25 फीसद तक इजाफा हुआ है।

  • Related Posts

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

    निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

    अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 7 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 7 views
    निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

    मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 8 views
    मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

    फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 7 views
    फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

    जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 9 views
    जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 2, 2026
    • 17 views
    अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़