मॉडर्ना का दावा : कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ हमारी वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है. ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन के बाद दुनियाभर में खलबली बढ़ गई है। इस नए स्ट्रेन को लेकर दुनियाभर में डर है और लोगों के मन में तमाम सवाल हैं। इसी बीच वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मॉर्डना ने कहा है कि ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ उसकी वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। दरअसल अमेरिका बेस्ड इस कंपनी ने कहा कि वह अपनी उम्मीद की पुष्टि करने के लिए आने वाले हफ्तों में वैक्सीन की अडिशनल टेस्टिंग करेगी।

मॉडर्ना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिटिश सरकार कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से कड़े प्रतिबंधों को लागू करने की योजना बना रही है। फाइजर की तरह मॉडर्ना की वैक्‍सीन को भी बेहद कम तापमान पर स्‍टोर करके रखना पड़ता है। यह वैक्‍सीन 94 प्रतिशत तक असरदार पाई गई है। दरअसल, मॉडर्ना समेत कई दवा कंपनियों ने कोरोना की वैक्सीन बनाई है जिसे अमेरिका में लोगों को दिया भी जा रहा है। इस बीच ब्रिटेन में वायरस के नए स्ट्रेन से लोगों में डर और बढ़ गया है और लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

कि ये कितना खतरनाक है। जो वैक्सीन आई है वह इसके खिलाफ कारगर है या नहीं? उधर कोरोना वायरस के खिलाफ जिस समय दुनिया वैक्सीन बनाने में जुटी है, तभी यूके में सामने आए कोरोना के नए स्ट्रेन ने चिंताओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन नए स्ट्रेन पर काम कर सकेगी और ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है। अपने एक बयान में मॉर्डना कंपनी ने कहा कि वह किसी भी स्ट्रेन के खिलाफ अपनी वैक्सीन के असर की पुष्टि करने के लिए टेस्टिंग करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि उसकी वैक्सीन जिसे हाल ही में अमेरिका में इमर्जेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली है, ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रोटेक्टिव होगा।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 8 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली