बंद हो चुकी फार्मा कंपनी का लेबल चिपका कर बांटे लाखों के सेनिटाइजर

चिरमिरी पोड़ी, कोरिया (छग)। कोरोना संक्रमण के नाम पर कुछ लोग अपनी धंधा चमकाने में लगे हैं। कोरिया जिले के चिरमिरी नगर निगम से सामने आ रहा है। नगर निगम चिरमिरी में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर 2 साल पहले बंद हो चुकी इंदौर की फार्मा कंपनी के नाम का लेबल चस्पा कर डोर-टू-डोर सेनिटाइजर वितरण कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार सेनिटाइजर की पैकेजिंग स्थानीय स्तर पर की गई है। ऐसे में नकली सेनिटाइजर वितरण कर निगम के 40 पार्षदों की निधि से मिले 40 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा कर दिया गया। इस मामले में महापौर ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर की ओर से पार्षद निधि से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम करने को लेकर राशि खर्च करने की अनुमति मिली थी। इसके बाद नगर निगम चिरमिरी के 40 वार्ड के पार्षद अपनी निधि से एक-एक लाख रुपए सेनिटाइजर सहित अन्य सामग्री खरीदी करने मंजूरी दी थी। पार्षद निधि से एकत्रित 40 लाख की राशि से सेनिटाइजर सहित अन्य सामग्री खरीदी कर नगर निगम की ओर से स्वच्छता, स्वास्थ्य विभाग पार्षदों को उपलब्ध कराया गया, जिसे वार्ड पार्षद व निगम के कर्मचारी डोर- टू-डोर नि:शुल्क वितरण कर रहे हैं। इस दौरान इंदौर की फार्मा कंपनी आशीष केमिकल्स के नाम का लेबल चस्पाकर सेनिटाइजर का वितरण किया गया है। इस सेनिटाइजर के नकली होने की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। इंदौर की आशीष केमिकल्स कंपनी 2 साल पहले ही बंद हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की ओर से स्टेप डी के नाम से बनॉय फार्मा प्राइवेट लिमिटेड से हैण्ड सेनिटाइजर मंगाया गया है। इसमें भी इंदौर इंडस्ट्रियल एरिया के आशीष कैमिकल्स से मैन्यूफैक्चरिंग होने का लेबल चस्पा किया गया है। सूत्रों के अनुसार एक रसूखदार ने अपनी राजनीतिक पहुंच का फायदा उठाकर सेनिटाइजर सप्लाई करने ठेका हथिया लिया है और स्थानीय स्तर पर मैन्यूफैक्चरिंग कर सप्लाई कर रहा है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 12 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन