बड़ी फार्मा कंपनियां भी ड्रग स्टैंडर्ड पर खरी नहीं, निशाने पर 66 कंपनी

नई दिल्ली: 66 दवा कंपनियों के कुछ उत्पादों की गुणवत्ता डोमेस्टिक ड्रग रेगुलेटर के टेस्ट में खराब पाई गई हैं। इनमें फाइजर, डॉ रेड्डीज लैब, सिप्ला जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। पिछले दो साल में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स के ड्रग सर्वे के दौरान लिए गए इन कंपनियों की दवाओं के नमूने गुणवत्ता के तय मानको पर खरे नहीं उतरे। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (  सीडीएससीओ) की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में इसका खुलासा हुआ है।
       सीडीएससीओ के मुताबिक, 2014-16 के बीच चले सर्वे में दवा कंपनियों के पांच नमूने टेस्ट में फेल हो गए। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि फाइजर के 25, डॉ. रेड्डीज और अलेंबिक के नौ-नौ, सिप्ला के सात और जायडस हेल्थकेयर के छह नमूने गुणवत्ता में खरे नहीं पाए। नोटिफिकेशन में उन दवाओं के नाम नहीं हैं जो सर्वे में फेल हुए हैं।
       फाइजर के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी टेस्ट की खातिर लिए गए नमूने के असली होने की पुष्टि करने में असमर्थ है। उनकी दवाओं के नूमने में पाई गई कथित खामियों के बारे में भी कमेंट नहीं किया जा सकता क्योंकि उनमें सील्ड मार्केट सैंपल मुहैया कराने की समुचित प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी। कंपनी के प्रवक्ता की मानें तो उनकी दवाओं के नमूने इंडिपेंडेंट फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता प्राप्त लैब की जांच के दौरान सभी मानकों पर खरे उतरे थे। उन्होंने कहा कि इसके बारे में रेगुलेटरी अथॉरिटीज को बता दिया गया है और उस पर आगे कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। फाइजर की तरफ से बयान आया कि कंपनी उत्पादों की गुणवत्ता और मरीजों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए काम करती है। बाजार में जारी फाइजर की सभी दवाएं हर नेशनल और इंटरनेशनल टेस्टिंग में खरा उतरती हैं।
DM Pharma

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 12 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली