बिना फार्मासिस्ट के बिहार में चल रहे हैं मेडिकल स्टोर 

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में बिना किसी वैध लाइसेंस के मेडिकल स्टोर तो चल ही रहे हैं साथ ही बिना फार्मासिस्ट के 308 मेडिकल स्टोर भी चल रहे हैं। हाल ही में जांच हुई जिसमें सामने आया कि जिले में 402 खुदरा दवा को विभाग से लाइसेंस मिला। इनमें से केवल 94 दुकानों पर ही सुयोग्य व्यक्ति मिले।

मधुबनी में बिना फार्मासिस्ट के दुकानें

सहायक औषधि नियंत्रक प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि इनमें से अधिकतर दुकानों में क्रय-विक्रय पंजी का संधारण नहीं था। कई दुकानें बिना फार्मासिस्ट के पाये गये हैं। कुछ ऐसी दुकानें हैं जहां फार्मासिस्ट नहीं है, उन दुकानों को सुयोग्य व्यक्ति के मिलने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। कुछ ही दुकानों को सुयोग्य व्यक्ति मिलने तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं जबकि 308 मेडिकल स्टोर्स में कोई सुयोग्य व्यक्ति ही नहीं है। जिले में अवैध दवा दुकानों की मॉनिटरिंग करने के लिए 5-5 ड्रग इंस्पेक्टर तैनात हैं लेकिन इसके बावजूद इतनी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।

इतनी दुकानें ड्रग इंस्पेक्टर के अधीन

 

मधुबनी जिले में तकरीबन पांच ड्रग इंस्पेक्टर हैं। इनमें ड्रग किरण कुमारी के अधीन 60 निबंधित मेडिकल स्टोर्स अलॉट हैं। लेकिन इनमें से 14 मेडिकल स्टोर्स पर ही सुयोग्य व्यक्ति हैं। वहीं दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर निशी एल तोपनो के पास 54 दवा दुकाने अलॉट पर हैं लेकिन इनमें 12 दुकानों पर ही सुयोग्य व्यक्ति हैं। ड्रग इंस्पेक्टर संगीता कुमारी के अधीन 101 दुकाने अलॉट पर हैं लेकिन इनमें 35 दुकानों पर सुयोग्य व्यक्ति पाए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर पंकज कुमार वर्मा के अधीन 07 दुकानें अलॉट पर हैं इनमें से 25 दुकानों पर सुयोग्य व्यक्ति हैं।

ये दुकानें रहेगीं बंद

जय माता दी मेडिकल हॉल रहिका 15 दिनों तक, शोभा ड्रग एजेंसी बेनीपट्टी का 15 दिन, मीना मेडिकल नंदी भौजी चौक का 15 दिन, गौतम मेडिकल राजनगर का 45 दिन, प्रकाश मेडिकल राजनगर का 45 दिन, शोल ड्रग स्टोर देवधा का 45 दिन, बंधन मेडिकल हॉल लोहा चौक का 45 दिन, रौनक मेडिकल हॉल का 45 दिन, ओम प्रकाश ड्रग स्टोर फुलपरास 45 दिन, मदन ड्रग हाउस जयनगर 30 दिन, आलोक मेडिकल स्टोर साहरघाट 45 दिन, गोपाल मेडिकल हॉल पंडौल 15 दिन, सिद्धि विनायक मेडिकल सर्जिकल 30 दिन, गोविंद ड्रग एजेंसी सप्ता 21 दिन, नव्या मेडिकल हॉल बसौली 30 दिन, राज ड्रग एजेंसी का 30 दिनों तक लाइसेंस संस्पेंड रहेगा।

नशीली दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश

https://medicarenews.in/news/35628

 

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा