मेडिकल में मरीज से रुपये लेने का वीडियो वायरल, फार्मासिस्ट सस्पेंड

सिद्धार्थनगर (उप्र)। मेडिकल में दाखिल मरीज से पैसे लेने के मामले में फार्मासिस्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का है। बता दें कि मरीज से रुपये के लेनदेन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस पर संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राचार्य को कार्रवाई का निर्देश दिया था।

वायरल वीडियो में आया मामला

वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में किसी मरीज का इलाज कराने के लिए महिलाएं आई हैं। इन महिलाओं से एक व्यक्ति किसी कागज पर हस्ताक्षर करवाता है। एक-एक करके दो महिलाएं हस्ताक्षर करती हैं। इसके बाद वह उनसे रुपये की डिमांड करता है। एक महिला पर्स से 500 रुपये निकालकर दे रही है।

वायरल वीडियो में रुपये लेने वाले को स्वास्थ्यकर्मी बताया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह स्वास्थ्यकर्मी है या नहीं। दरअसल, वीडियो में आरोपी व्यक्ति ड्रेस में नहीं है।

डिप्टी सीएम ने मामला संज्ञान में लिया

इस वायरल वीडियो को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान में लिया। उन्होंने ट्वीट करके प्राचार्य को कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने जांच करवाई तो पता चला कि प्रशिक्षु के तौर पर नागेंद्र नाम का युवक दो माह पहले तक दो से आठ बजे तक इमरजेंसी में ड्यूटी करता था। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट शमसुल हक को लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया गया। कारण यह कि उनकी ड्यूटी के समय रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके साथ ही रुपये का लेनदेन करने वालों की जांच की जा रही है।

प्रशिक्षु युवक की करवाई जा रही जांच

 मेडिकल

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा का कहना है कि रुपये के लेनदेन के वायरल वीडियो के मामले में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया है। रुपये लेने वाला व्यक्ति यहां पर कर्मचारी नहीं था। वह ट्रेनिंग के लिए आया था। उसकीं भी जांच करवाई जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी