मुफ्त इलाज होगा बंद, जांच के भी देने पड़ेंगे रुपए

इंदौर। सरकारी मेडिकल कॉलेजों और इनसे जुड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज बंद होने जा रहा है। सिर्फ आयुष्मान कार्ड वालों को ही इसमें रियायत मिलेगी। सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी कॉलेजों के डीन ने प्रस्तावित शुल्क का खाका खींच लिया है। इसे एग्जीक्यूटिव काउंसिल (ईसी) से मंजूर करवाने के बाद सरकार को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृत होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। सरकारी आदेश में नि:शुल्क इलाज, जांच पर शुल्क तय करने के साथ उन दरों में बढ़ोतरी करने को कहा गया है, जिन पर अब तक नाम मात्र का पैसा लिया जाता है। इसमें ओपीडी भी शामिल है। इलाज की दरें आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले पैकेज की निर्धारित दर की 60 फीसदी होगी। जानकारी अनुसार ओपीडीके चार्ज अब 10 रुपए के बजाए 20 रुपए, गेट पास 20 के बजाए 50 रुपए, आईसीयू 100 रुपए के स्थान पर 500 रुपए किए जाने संभावित हैं। वहीं, मेजर सर्जरी के 700 के बजाए 2000 रुपए लिए जा सकते हैं। इसके विपरित, महिला एवं शिशु उपचार, जननी सुरक्षा, पेंशनर्स की स्वास्थ्य योजनाएं, जिन्हें सरकार ने नि:शुल्क की श्रेणी में अधिसूचित किया है, वे आगे भी नि:शुल्क ही रहेंगी। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन एमजीएम डॉ. ज्योति बिंदल ने बताया कि सरकार का आदेश मिल गया है। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं होगा, उनसे न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा। फिर भी निजी अस्पतालों की तुलना में यह 20 फीसदी से भी कम होगा। अभी शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे फाइनल कर ईसी में मंजूर करवाएंगे। इसे कब से लागू करना है, यह सरकार तय करेगी। इंदौर के एमवायएच में 47 जांच फ्री हैं, इनके लिए अब 50 से 200 रुपए चार्ज तय किया जा रहा है। इनमें शुगर, एलएफटी, आरएफटी, सीबीसी, लिपिड प्रोफोइल, थायराइड आदि जांचें शामिल हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक