रामगढ़ में औषधि नियंत्रक अधिकारियों का खौफ

रामगढ़ (झारखंड): शहर में नशीले इंजेक्शन और दवा के अवैध कारोबार को रोकने की दिशा में राज्य औषधि निदेशालय नामकुम, रांची द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने दंडाधिकारी और रामगढ़ थाना पुलिस के साथ नेहरू रोड स्थित दवा मंडी में दवा के थोक विक्रेता श्रीबालाजी मेडिकल एंड सर्जिकल पर छापा मारा। साथ ही गोला रोड, सतकौड़ी कॉम्पलेक्स के निकट एसएस मेडिकल हॉल (हसन मेडिकल) को सील कर नोटिस चस्पा दिया। औषधि विभाग ने श्रीबालाजी मेडिकल के संजय कुमार अग्रवाल के ठिकाने से आठ तरह के इंजेक्शन और काफी मात्रा में दवाएं जब्त की। टीम ने संचालक को 20 दिनों के भीतर संबंधित इंजेक्शन-दवा के क्रय-विक्रय कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

तब तक इंजेक्शन और दवा खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। औषधि निरीक्षक पुतली बिलुंग के मुताबिक, जब्त इंजेक्शन और दवा का उपयोग नशे के रूप में होता है। दुकानदार के पास मौके पर इन दवाओं के क्रय-विक्रय से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं मिले। 20 दिन बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभागीय कार्रवाई के बाद लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं, एसएस मेडिकल के बाहर एक नोटिस चस्पा कर 12 सितंबर तक दुकान खुलवाकर निरीक्षण करवाने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि औषधि विभाग के छापे की सूचना पाकर दवा दुकानदार भाग गया था। बता दें कि बीती 30 अगस्त को भी टीम ने नेहरू रोड स्थित सृष्टि फार्मा के अवैध दवा गोदाम को सील किया था। सृष्टि फार्मा के संचालक अभिषेक कुमार के विरुद्ध रामगढ़ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए