सिविल अस्पताल को मिली सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस की सौगात

रोहतक। रोहतक वालों के लिए राहत भरी खबर है। पीजीआई के बाद अब सिविल अस्पताल में भी सीटी स्कैन, एमआरआई और डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। पीपीपी यानी प्राइवेट-पब्लिक पार्टनरशिप के आधार पर यह सुविधा जल्द ही शुरू हो जाएगी। सिविल अस्पताल में ऐसे टेस्ट की सुविधाएं शुरू होने के बाद पीजीआई का भार कुछ कम हो सकेगा। बेडों की संख्या को भी 100 से बढ़ाकर 200 कर दिया जाएगा। इस संबंध में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि सिविल अस्पताल का निरीक्षण हो चुका है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पॉलिसी के तहत आरंभ होगी। जिन मरीजों की जांच होगी, उनका बाजार रेट से भी आधी कीमत पर इलाज किया जा सकेगा। वर्तमान में पीजीआई स्थित ओपीडी में भी पीपीपी मोड पर ही एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को मिल रही है। इन सुविधाओं के आरंभ होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। खासकर पुराने रोहतक शहर में रहने वाले मध्यम और गरीब वर्ग की आबादी इसका ज्यादा लाभ उठा पाएगी क्योंकि सिविल अस्पताल पुराने रोहतक शहर की कालोनियों के नजदीक बना हुआ है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 2 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक