600 रुपए का टीका 3 हजार में बेच रहे एमआर

हिसार (हरियाणा)। सर्द मौसम में स्वाइन फ्लू से ग्रस्त रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वैक्सीन की ब्लैक मार्केटिंग होने लगी है। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) 600 रुपए की वैक्सीन के 2700 से लेकर 3 हजार रुपए तक वसूले रहे हैं। इसका खुलासा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा ने किया है।
नरवाल ने बताया कि दरअसल, इस रोग से ग्रस्त कुछ मरीजों के लिए वैक्सीन की जरूरत थी। ऐसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से संपर्क किया तो 600 रुपए की वैक्सीन की एवज में 2700 से 3 हजार रुपए तक मांगने लगे। जब उन्हें कहा कि यह तो बहुत कम कीमत में मिलता है तो उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। डॉ. नलवा ने इस पर आपत्ति जताते हुए ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ ड्रग कंट्रोलर, सीएमओ सहित आईडीएसपी ऑफिसर को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह स्थिति इसलिए भी पैदा हो रही है कि स्वाइन फ्लू का वायरस फैल रहा है। हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य विभाग टेमी फ्लू दवा नहीं पहुंचा पा रहा है। इसके अलावा बीमारी से भयभीत लोग इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी डर का फायदा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव उठा रहे हैं। इस बारे में डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राजीव खुराना का कहना है कि एमआरपी से ज्यादा कीमत पर वैक्सीन कोई बेचता है तो वह गलत है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि हमारे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया है कि कोई मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव वैक्सीन की ब्लैक मार्केटिंग कर रहा है। उधर, स्टेट आईडीएसपी के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने सोसायटी ऑफिस में स्वाइन फ्लू मामलों को लेकर एक बैठक की। इसमें आईएमए के जिला प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा भी मौजूद थे। इस दौरान यह बात सामने आई कि हिसार सिविल अस्पताल रेफरल सेंटर हैं, जहां आसपास जिलों के स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसलिए रोगियों की संख्या के साथ सैंपल्स का आंकड़ा बढ़ गया है। प्रमुख निजी अस्पतालों में 8 से 9 मरीज इलाज करवा रहे हैं। ऐसे में आमजन को अवेयर करने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। स्कूल हेल्थ टीमों के साथ फील्ड वर्कर्स को बीमारी की रोकथाम, बचाव एवं लक्षण से अवगत करवाने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 8 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया