कफ सिरप की खेप समेत युवक गिरफ्तार

अंबिकापुर। शहर में बढ़ती मांग के चलते झारखंड से कफ सिरप की बड़ी खेप लाकर खपाई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने दो दिन के भीतर ही शहर के संजय पार्क इलाके के पास से कफ सिरप की दूसरी बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम झिंगो निवासी 19 वर्षीय युवक प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 102 शीशी आरसी कफ सिरप बरामद की। इसकी कीमत 12 हजार से अधिक बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने शहर के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 120 शीशी कफ सिरप बरामद की थी। झारखंड में 40 से 50 रुपए शीशी में खरीदकर तस्कर यहां दो से तीन गुना ज्यादा रेट में बेच रहे हैं। ज्यादा कमाई होने के चक्कर में नशा करने वाले युवक ही बाहर से लाकर यहां कफ सिरप बेच रहे हैं। शहर में पहले झारखंड से ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन नशे के अवैध कारोबार करने वाले गिरोह ने कफ सिरप व नशीली दवाओं की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है।
ताजा मामले में बताया गया कि आरोपी प्रवीण झारखंड की ओर से आने वाली बस में अंबिकापुर आ रहा था। संजय पार्क के पास देर शाम को बस पहुंची तो वह बैग लेकर उतर गया और वहीं ग्राहक का इंतजार करने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह अंधेरे में छुपने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके बैग से 102 शीशी कफ सिरप मिली। पुलिस ने कफ सिरप जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि पुलिस पहले भी कई तस्करों को कफ सिरफ, नशीली दवा व इंजेक्शन के साथ पकड़ चुकी है। दो दिन पहले ही पुराना बस स्टैंड में शहर के एक युवक को पुलिस ने 120 शीशी कफ सिरप के साथ पकड़ा था लेकिन पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े मेन सप्लायर व खरीददार तक पहुंचने की कोशिश नहीं करती है। यही वजह है कि अभी तक कई कार्रवाई के बाद भी तस्करों का नेटवर्क खत्म नहीं हुआ। मेन सप्लायर दूसरे युवकों के माध्यम से सामान की डिलीवरी करने लगते हैं।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए