फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर फार्मेसी लाइसेंस दिलवाने वाले 7 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के कर्मचारियों से सांठगांठ कर फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर फार्मेसी लाइसेंस दिलवाने वाले सात जालसाज गिरफ्तार किए गए हैं। अलीगंज पुलिस के अनुसार जालसाजों का यह गिरोह रुपये लेकर फार्मेसी का लाइसेंस बनवाता था। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज, अलग-अलग विश्वविद्यालयों की 92 मोहरें, लैपटॉप, प्रिंटर, बाइक, दो कार और 1.49 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस पूरे फर्जीवाड़े में फार्मेसी काउंसिल के तीन बाबुओं का नाम भी सामने आया है। गैंग से जुड़े चार जालसाज फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है। इंस्पेक्टर अलीगंज फरीद अहमद ने बताया कि पुलिस टीम ने केंद्रीय विद्यालय के पास से मडिय़ांव निवासी दिनेश सचान, प्रमोद अवस्थी, वाराणसी निवासी गुंजेश कुमार पांडेय, सरोजनीनगर निवासी विशाल वर्मा, कृष्णानगर निवासी शैलेंद्र कुमार, वाराणसी निवासी अतुल कुमार सिंह और गोमतीनगर निवासी शाइस्ता सिद्दीकी को पकड़ा। ये लोग फार्मेसी का लाइसेंस दिलवाने का ठेका लेते थे। आरोपित बीफार्मा और डीफार्मा की फर्जी डिग्री बनवाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के बाबुओं से सेटिंग कर फार्मेसी का लाइसेंस दिलवाने का काम करते थे। आरोपितों ने बताया कि इस काम में वह लोग फार्मेसी काउंसिल के तीन बाबुओं विजय कुमार, विकास सिंह और सतीश विश्वकर्मा से सांठगांठ कर फर्जी लाइसेंस दिलाने का काम कर रहे थे। आरोपित प्रति लाइसेंस 70 से 80 हजार रुपये वसूलते थे।
फर्जी ढंग से फार्मेसी का लाइसेंस बनाने वाले गैंग के चार सदस्य अमित राय, सुशांत, गिरीश और तरुण का नाम भी गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है। अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वहीं, उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के तीन बाबुओं का नाम आने की सूचना पुलिस ने फार्मेसी काउंसिल को भी देने की बात कही है। उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल से फर्जी ढंग से लाइसेंस जारी किए जाने के संबंध में काउंसिल में कार्यरत विशेष कार्याधिकारी रमेश चंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर चौक पुलिस ने दीपक सचान और पप्पू प्रमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि उक्त लोग दलाल है और लोगों को फार्मेसी का लाइसेंस दिलवाने के नाम पर ठगी करते हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक