पुरुषों के लिंग यानी पेनिस में कई वजहों से पेनिस फंगल इंफेक्शन हो सकते हैं। पेनिस फंगल इंफेक्शन बहुत आम हो सकते हैं, जो थोड़ी से देखभाल पर आसानी से ठीक भी हो जाते हैं। लेकिन, कुछ परिस्थितियों में यह घातक भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पेनिस फंगल इंफेक्शन क्या, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज किस तरह से किया जा सकता है।
क्या है पेनिस फंगल इंफेक्शन
जिस तरह महिलाओं की योनि में गुड और बैड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, उसी तरह पुरुषों के लिंग में भी यीस्ट या कैंडीडा एल्बीकैंस नामक यीस्ट संक्रमण पहले ही मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से लिंग में बहुत ही आसानी से यीस्ट संक्रमण या फंगल इंफेक्शन पैदा हो सकते हैं। क्योंकि, इन्हें पैदा करने वाले फंगस लिंग की त्वचा में मौजूद रहते हैं। इस तरह के फंगल नमी या शुष्क त्वचा वाले स्थान पर ही ज्यादा पाएं जाते हैं। यह किसी भी उम्र में हो सकता है। आमतौर पर, 20 की उम्र के बाद जब लिंग में तनाव अधिक बढ़ने लगता है, तो इनका खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं पेनिस फंगल इंफेक्शन के लक्षण और उपचार।
पेनिस फंगल इंफेक्शन के लक्षण
पेनिस के हेड एरिया में रेडनेस होना, सूजन होना, खुजली होना, लगातार दर्द होना, पेनिस की टिप से मवाद आना, पेनिस से बदबू आना, पेशाब के दौरान दर्द,
पेनिस फंगल इंफेक्शन के कारण
पेनिस फंगल इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं। हालांकि, साफ-सफाई का ध्यान न रखना सबसे आम कारणों में से एक होता है।
पेनाइल यीस्ट इंफेक्शन- पेनाइल यीस्ट इंफेक्शन से पीड़िता महिला के साथ संबंध बनाने पर इसका खतरा सबसे अधिक फैल सकता है, जिसे असुरक्षित सेक्स भी कहा जाता है। इसलिए संबंध बनाने से पहले महिला और पुरुष दोनों अपने शारीरिक स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं।
डायबिटीज- डायबिटीज और टाइप 2 से पीड़ित पुरुषों में पेनिस फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे अधिक रहता है।
साफ-सफाई पर ध्यान न देना- अक्सर लोग सेक्स करने के बाद सोना पसंद करते हैं लेकिन, सेक्स करने से पहले और बाद में शरीर को साफ करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा न करने से एक दूसरे के निजी अंगों के बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जो गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकते हैं।
साफ-सफाई न करना- पुरुषों के लिंग पर अक्सर सफेद रंग का एक पदार्थ जमा हो जाता है, जिसे साफ करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि, यह पदार्थ पेनिस में हर दिन बढ़ता रहता है, जो कई तरह के इंफेक्शन की वजह बन सकता है। इसके लिए जब भी बाथरूम या नहाने जाएं, तो पेनिस हेड को अच्छे से साफ करें। इसे साफ करने के लिए सिर्फ साफ पानी का ही इस्तेमाल करें।
खतना- कुछ विशेष धर्म समुदायों में महिला और पुरुषों का खतना किया जाता है। खतना निजी अंगों से जुड़ा होता है। इसके लिए पेनिस के अगले हिस्से की चमड़ी का एक भाग हल्का-सा काट दिया जाता है, जिससे पेनिस के अगले हिस्से में एक घाव हो जाता है, जो कुछ समय बाद भर जाता है। लेकिन, यह भविष्य में कई तरह के इंफेक्शन के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
गंभीरता से लें इंफेक्शन को
कुछ मामलों में पेनिस इंफेक्शन घर पर ही आसानी से कुछ बातों का ध्यान रख कर ठीक किया जा सकता है। लेकिन, कई मामलों में यह घातक भी हो सकता है, जिससे बचने के लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कभी-कभी पेनिस फंगल इंफेक्शन यौन संचारित संक्रमण (STI) या इनवेसिव कैंडिडिआसिस का कारण बन जाता है। अगर इसके इलाज करने के बाद भी पेनिस के हेड में बार-बार छाले की समस्या हो रही है, तो यह डायबिटीज होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, और भी ऐसी स्थितियां हैं जिनके लक्षण देखने पर आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, जैसे- पेशाब में खून आना, मतली और उल्टी होना, पेनिस हेड में छाले दिखाई देना, शरीर का तापमान बढ़ना ।
पेनिस फंगल इंफेक्शन का उपचार
स्वच्छता का खास ध्यान रखें, जैसे
– गुप्तांगों को हमेशा साफ रखें।
– गुप्तांगों में पसीना न हो और हवा मिलती रहे, इसके लिए हमेशा कॉटन के कपड़े पहनें। ऐसे कपड़े या अंडरगार्मेंट्स न पहनें, जिनसे पसीना जमा होता हो।
– सेक्स करने के दौरान, हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें, ताकि यौन जनित रोगों से बचें रहें।
– सेक्स करने के बाद सफाई करें।
– योगर्ट एक नैचुरल प्रोबायोटिक है। अपनी डायट में योगर्ट शामिल करें। यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकेंगे।
- अगर आपको पेनिस फंगल की समस्या है, तो तुरंत इंटरोकर्स बंद कर दें। अपने साथी से तब तक दूरी बनाएं रखें, जब तक यह समस्या पूरी तरह से ठीक न हो जाएं क्योंकि इसका खतरा आपके साथी को भी हो सकता है।
- उसके उपचार के लिए डॉक्टर की मदद लें। खुद से या किसी द्वारा बताए गए किसी भी उपचार को करने से बचें। अगर आपको पेनिस फंगल इंफेक्शन से जुड़े किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दें, तो अपने डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें। साथ ही, उनसे इसके उपचार के लिए घरेलू उपायों के बारे में भी जानकारी लें, क्योंकि घरेलू उपाय इसके लिए सबसे बेहतर उपचार हो सकते हैं।