मेडिकल स्टोर पर जांच के लिए पहुंचे फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर ने कमियां गिनाकर 11 हजार रुपए मांगे

सीकर। पाटन थाना इलाके के जीलो गांव में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंचे चार लोगों ने कमियां गिनाकर संचालक से 11 हजार रुपए मांगे। फार्मासिस्ट जितेन्द्रसिंह ने डाबला पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी है। वहीं फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर की जांच करने की सूचना पर शनिवार को डीसीओ सीकर गजानंद कुमावत भी नीमकाथाना पहुंचे। फार्मासिस्ट जितेन्द्रसिंह ने बताया कि उसका जीलो में मेडिकल स्टोर है।

पांच मार्च को दोपहर 2.30 बजे सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार चार लोग आए। उनमें से एक ने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर आरके मीणा बताया, वहीं दूसरे ने अपना नाम महेन्द्र बताया। मेडिकल स्टोर की कई शिकायतें मिलना बताते हुए दस्तावेज मांगे। कार्रवाई का डर दिखाकर धमकाने लगे। उन्होंने कहा, बहुत शिकायतें हैं, ऊपर से कार्रवाई का दबाव है। मामला निबटाने के लिए 11 हजार फीस लगेगी।

फार्मासिस्ट जितेन्द्रसिंह ने कहा कि उसके पिता मूलसिंह 11 हजार रुपए देने को तैयार हो गए, लेकिन उसे संदेह हो गया। इसके बाद फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बने लोगों ने कार्रवाई की धमकी दी। कागजात मांगे, फिर खाली कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। कहा कि वे सीकर से आए हैं। बोलेरो गाड़ी पर सामने राजस्थान सरकार व आरजे 18 में नंबर लिखे हुए थे। पकड़े जाने के डर से चारों तुरंत भागने लगे। फार्मासिस्ट ने डाबला पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

पटना (बिहार)। ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ हुआ है। प्रमुख दवा बाजार जीएम रोड में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अवैध दवा भंडारण और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 1 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 4 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया