कोरोना टीका एवं दवा की कालाबाजारी रोकने के लिए ओडिशा में टास्क फोर्स का गठन

भुवनेश्वर। देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले दिन प्रति दिन तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के अन्य राज्यों में कोरोना के लिए इलाज में उपयुक्त दवा, इंजेक्शन की कालाबाजारी करने की घटना सामने आने के बाद ओडिशा सरकार के साथ पुलिस विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए क्राइमब्रांच की तरफ से एक उच्चस्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड गठन किया गया है। यह स्क्वाड पूरे प्रदेश में छापामारी करेगा।

क्राइमब्रांच एडीजी दायित्व में रहने वाले यशवंत जेठवा की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में स्वास्थ्य विभाग के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी एवं ड्रग कंट्रोलर को शामिल किया गया है। इस कमेटी ने क्राइमब्रांच एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर एक टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स आज से तमाम जिलों में जांच करेगा। मुख्य रूप से निजी अस्पताल स्क्वाड के मुख्य रूप से स्कानर में है। कोविड इंजेक्शन प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये तक बेचे जाने की बात सामने आयी है। उसी तरह से दवा की कालाबाजारी भी व्यापक मात्रा में बढ़ गई है।

राज्य में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद इस तरह की कालाबाजारी शुरू होने की बात सामने आ रही है। महाराष्ट्र, गुजरात में इस तरह की कालाबाजारी शुरू हुई थी, ऐसे में ओड़िशा में भी कालाबाजारी होने का संदेह किया जा रहा है। इस कमेटी ने अपना ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। ऐसे में दवा एवं इंजेक्शन तैयार करने वाली कंपनी से लेकर सप्लायर एवं विक्रेता तथा निजी अस्पताल सभी पर स्क्वाड नजर रखेगा।

Related Posts

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

नई दिल्ली। HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी िमली है। लेनाकापाविर नाम की यह दवा साल में केवल दो बार इंजेक्शन से दी जाती है। इस दवा…

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नई दिल्ली। दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों का विस्तार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रस्ताव रखा है। दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और कॉस्मेटिक उत्पादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द