हिमाचल की दवा कंपनियों पर कार्रवाही की जरुरत

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश की कुछ दवा कंपनियों पर जल्द ही कार्रवाही हो सकती है। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने ये फैसला चंडीगढ़ में हुई 7 राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक के बाद लिया है। चंडीगढ़ में हुई नार्थ रीजन की अंतरराज्यीय बैठक में लिया गया।  इस बैठक में उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ के डीजीपी और पंजाब, हरियाणा के एडीजीपी स्पेशल सीपी क्राइम दिल्ली पुलिस, आईजी हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में एनसीबी के अधिकारी भी मौजूद (चंडीगढ़)

इस बैठक में एनसीबी के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में ड्रग्स की रोकथाम के लिए एक दूसरे के सुझाव साझा किए गए। साथ ही अलग-अलग राज्यों में ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए चर्चा की गई। इस बात पर चर्चा की गई की आपसी सूचना को एक दूसरे तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे तस्करी पर रोक लगाई जा सके। इस बैठक में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के मुद्दे पर चर्चा की गई। ड्रग्स को खत्म करने के लिए जागरुकता फैलाने की भी बात कही गई।

डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए राज्य स्तर पर एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ अफसरों को शामिल किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि ड्रग मनी आतंकवाद और नार्को टेरर में भी इस्तेमाल होती है। ड्रग मनी का इस्तेमाल कई प्रकार के कारोबार में किया जाता है। इस प्रकार की कार्रवाई के लिए राज्यों की कई एजेंसियों की जरूरत है।

बनारस में जब्त हुई 7.5 करोड़ रुपए की नकली दवाई

https://medicarenews.in/news/35801

हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुत सारी दवा कंपनियां नशे की दवा बनाने का कारोबार कर रही हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल में फार्मा से जुड़ी कंपनियों पर नजर रखी जाएगी। बीते दिनों में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाकर ड्रग्स तस्करी को रोका गया। पंजाब में ड्रोन के जरिए ड्रग्स तस्करी को रोका गया है।

 

 

 

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए