इंसानों में पहली बार मिला स्वाइन फ्लू का वायरस

Swine Flu : चीन में एक ओर जहां मिस्ट्री निमोनिया बड़ी आफत बन चुका है। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन में पहली बार इंसान में स्वाइन फ्लू का वायरस मिला है। सूअर में पाये जाने स्वाइन फ्लू का पहला मामला इंसान में पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मरीज के करीबियों पर नजर रखी जा रही है जो बीते दिनों उसके संपर्क में आए थे। ये सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी दे दी गई है।

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (एचएसए) ने जानकारी दी कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसलिए वह डॉक्टर के पास जांच के लिए पहुंचा था। यहां जांच के दौरान ये सामने आय़ा कि उनमें स्वाइन फ्लू का नया स्ट्रेन पाया गया है। यूकेएचएसए की इंसीडेंट डायरेक्टर डॉ. मीरा चंद ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब हमें किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू मिला है। मरीज पिछले कुछ दिनों में किस-किस से मिला और कहां-कहां गया, सब कुछ की जांच कर रहे हैं। हम उसके करीबियों का भी पता लगा रहे हैं। फ्लू के प्रसार पर रोक लगाने के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं। हम सभी कारणों की भी तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नोएडा में नशीले पदार्थों के रैकेट का पर्दाफाश, यूनिवर्सिटी छात्र समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

यूकेएचएसए की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी क्रिस्टीन मिडलमिस का कहना है कि जानवरों की कुछ बीमारियां इंसानों को भी हो सकती हैं। हम विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमने सूअर पालकों को भी आदेश जारी किए हैं कि उनके यहां अगर सूअर को फ्लू हुआ है तो इसकी जानकारी वो हमें दें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सूअरों में फैलने वाला इन्फ्लूएंजा वायरस जब किसी इंसान में पाया जाता है, तो इसे वेरिएंट इन्फ्लूएंजा वायरस कहते हैं। एच1एन1, एच1एन2 और एच3एन2 आदि सूअरों में पाए जाने वाले वायरस के टाइप  हैं, जिससे कभी-कभी इंसान भी संक्रमित हो जाता है।

स्वाइन फ्लू के आम तौर पर होने वाले लक्षण-

  1. बुखार आना
  2. सिरदर्द होना
  3. डायरिया होना
  4. खांसी आना
  5. छींक आना
  6. ठंड लगना
  7. गले में खराश होना
  8. थकान
  9. नासिका मार्ग ब्लॉक होना

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 10 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 9 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 15 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए