रेबीज और सिकलसेल एनीमिया की दवाइयां अब गांवों में भी मिलेंगी

नई दिल्ली। रेबीज संक्रमण रोधी और सिकलसेल एनीमिया की दवाइयां अब गांवों में भी मिलेंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने नई दवाओं की खरीद शुरू कर दी है। आवश्यक दवाओं की सूची में संशोधन किया है। नई सूची के तहत हीमोफीलिया की दवाएं हर जिला और उप जिला अस्पताल में उपलब्ध रहेंगी। बता दें कि हीमोफीलिया रोगियों में रक्त के थक्के बनाने वाले कारक फैक्टर सात, आठ और नौ से बनी प्रोथ्रोम्बिन कॉम्प्लेक्स कॉन्संट्रेट दवा उपलब्ध होगी।

दवाओं को खरीदने के आदेश जारी

नई सूची में शामिल की गई सभी दवाओं को खरीदने के आदेश भी जारी किए गए हैं। अब जिला अस्पतालों में नि:शुल्क मिलने वाली आवश्यक दवाओं की संख्या 377 से बढक़र 381 कर दी गई है। वहीं, उप जिला अस्पतालों में 314 से बढक़र 318 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 171 से बढक़र 172 तक पहुंच गई है।

रेबीज रोधी टीका भी मिलेगा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक एलएस चांगसन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य निदेशकों व सचिवों पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि सिकलसेल एनीमिया, हीमोफीलिया और रेबीज संक्रमण स्वास्थ्य के लिए सबसे जोखिम स्थितियों में हैं।

सिकलसेल एनीमिया की दवा हाइड्रोक्सीयूरिया को देश के 30 हजार से अधिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इन्हीं केंद्रों पर रेबीज रोधी सीरम भी उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही भविष्य में रेबीज रोधी टीका भी यहां मिलेगा।

हीमोफीलिया ग्रस्त मरीजों की जानकारी मांगी

एनएचएम ने सभी जिला और उप जिला अस्पतालों में हीमोफीलिया ग्रस्त मरीजों की जानकारी मांगी है। बता दें कि हीमोफिलिया एक आनुवांशिक विकार है। यह आमतौर पर पुरुषों को होता है। इसमें शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त जमता नहीं है। इसके कारण चोट या दुर्घटना में यह जानलेवा साबित होती है।

दवाओं की खरीद में मदद करेगा केंद्र

रेबीज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन सभी दवाओं को उपलब्धता कराने के लिए केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी। राज्यों से कहा गया है कि वे अपने स्थानीय अस्पतालों में इन दवाओं का भंडार रखने के लिए प्रस्तावित बजट केंद्र सरकार को भेजें।

  • Related Posts

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 4 views
    जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 4 views
    नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 5 views
    HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 4 views
    दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    • By Desk
    • November 4, 2026
    • 3 views
    नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

    • By Desk
    • November 3, 2026
    • 13 views
    एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक