प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल बंद कर डाक्टर फरार

देवरिया (बिहार)। प्रसव के बाद महिला की मौत होने और अस्पताल बंद कर डाक्टर के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर नाराज लोगों को शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद कर फरार बताए गए हैं।

यह है मामला

लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी किशन की पत्नी मधु देवी 25 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन लार भाटपार रानी मार्ग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए थेे। ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल में मौजूद डाक्टर ने खून की कमी होने की बात कहकर एक यूनिट खून चढ़ाया। इसके बाद से पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख डाक्टर ने देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाने को कहा। परिजन महिला को ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजन वापस आए और शव रखकर डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। माहौल खराब होते देख डाक्टर ने आनन-फानन में मरीजों को कहीं अन्य जगह पर भर्ती करा दिया।

इसके बाद डाक्टर व कर्मचारी अस्पताल बंद कर फरार हो गए। यहां इलाज करा चुके एक मरीज ने बताया कि डॉक्टर ने कुछ नाबालिग और अप्रशिक्षित कर्मियों को रखा हुआ है। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़