प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर तीन मेडिकल स्टोर किए सील

प्रयागराज (उप्र)। प्रतिबंधित दवाएं बेचने पर तीन मेडिकल स्टोर सील किए गए हैं। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त औषधि प्रयागराज डिवीजन की टीम ने देवीगंज क्षेत्र में दवा दुकानों पर की। जांच के दौरान दुकानों में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। वहीं खुले में इंजेक्शन व दवाएं रखी मिलीं। छह दवाओं का सैंपल लेते हुए सहायक आयुक्त ने तीनों दवा दुकानों को सील कर दिया। रेड की सूचना से कई दवा दुकानदार अपने शटर गिराकर फरार हो गए।

यह है मामला

प्रयागराज डिवीजन के सहायक आयुक्त औषधि संजय कुमार ने देवीगंज बाजार में तीन दवा दुकानों पर छापा मारा। टीम ने साहू मेडिकल स्टोर की जांच की। इसके बाद शमीम मेडिकल स्टोर और जीएम मेडिकल एजेंसी में जांच की गई। टीम को शिकायत मिली थी कि इन तीनों मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बेची जाती हैं।

जांच के दौरान टीम को संदेहास्पद दवाएं मिली हैं। इस दौरान टिटनेस के अलावा अन्य जरूरी दवाएं व इंजेक्शन जिन्हें फ्रिज में रखा जाता है, वह खुले में रखी मिली। तीनों दुकानों से छह दवाओं के सैंपल लिए गए है। सभी सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं तीनों दवा दुकानों को सील कर दिया है। मेडिकल संचालकों से उनके लाइसेंस के पेपर के अलावा दवा की खरीदारी व बिक्री आदि से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।

टीम में ये रहे शामिल

छापेमारी के दौरान सहायक आयुक्त की टीम में प्रयागराज के ड्रग इंस्पेक्टर व कौशाम्बी के प्रभारी सुनील कुमार रावत, प्रयागराज की ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह व संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़