एचआईवी का इंजेक्शन वैरिएंट बनकर तैयार, परमिशन का इंतजार

नई दिल्ली। एचआईवी संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा लेनाकापाविर का नया इंजेक्शन वैरिएंट बनकर तैयार हो गया है। इस माह के अंत तक या 2026 की शुरुआत में इसे बाजार में लाने की योजना बताई गई है। निर्माता कंपनी गिलियड साइंसेस के अधिकारियों का कहना है कि इस दवा को पहले सबसे गरीब देशों में लाया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार नया फॉर्मूलेशन एक साल की सक्रिय क्षमता के साथ आता है और एचआईवी के खिलाफ सुरक्षा में निवारक भूमिका निभा सकता है। दवा ‘लेनाकापाविर’ को पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में उपयोग के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसकी चिकित्सा के पहले वर्ष की लागत लगभग 42,250 डॉलर है। इस वर्ष नैदानिक परीक्षणों में दवा संक्रमण को रोकने में काफी कारगर रही है।

अब संयुक्त राज्य अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से इस इंजेक्शन वैरिएंट को बाजार में उतारने की परमिशन मांगी गई है। एड्स, टीबी और मलेरिया जैसे रोगों की दवा बनाने वाली कंपनी गिलियाड साइंसेस प्रमुख हुई यांग ने बताया कि वैश्विक स्तर पर इसकी शुरुआत एफडीए और डब्ल्यूएचओ से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने पर निर्भर है। हम नहीं चाहते कि गरीब देश इस दवा का इंतजार करें। एड्स राहत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की आपातकालीन योजना (पीईपीएफएआर) के साथ साझेदारी करेगा, ताकि उन देशों में महंगी लेनाकापाविर दवा को सस्ती दर में पहुंचाया जा सके।

Related Posts

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

फरीदाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया