नशीली दवा के बजाय पैरासिटामोल मिलने पर गिरफ्तार दो भाई बरी

चेन्नै। नशीली दवा के बजाय पैरासिटामोल मिलने पर गिरफ्तार दो भाई बरी कर दिए गए हैं। दोनों को चेन्नै पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में मामला खुलने पर सच्चाई कुछ और ही निकली। पुलिस द्वारा जब्त किए गए पैकेट में नशीली दवाएं नहीं, बल्कि पैरासिटामोल की दवाइयां निकली। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में दोनों भाइयों को बरी कर दिया।

यह है मामला

चेन्नै पुलिस ने इलवरसन और थेन्नारासु नाम के दो भाइयों को आरके नगर आईओसी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि उनके पास से 1200 नाइट्रवेट टैबलेट बरामद हुई थीं। इस टैबलेट का इस्तेमाल अक्सर लोग नशा करने के लिए करते हैं। वे इसे पीस कर दूसरे पदार्थों के साथ मिलाकर लेते हैं।

जब्त किए गए सामान को तीन महीने से ज्यादा समय तक पुलिस हिरासत में रखा गया। यह एनडीपीएस एक्ट के नियमों का उल्लंघन था। जब कोर्ट ने 2 सितंबर को पैकेट खोलने का आदेश दिया, तो सब हैरान रह गए। पैकेट में पैरासिटामोल की गोलियां निकलीं। उन पर सरकारी फार्मेसी की मुहर भी लगी थी। सब-इंस्पेक्टर कन्नन ने कोर्ट में माना कि उन्होंने सीलबंद स्ट्रिप्स की जांच नहीं की थी।

उन्हें यह भी नहीं पता था कि अंदर क्या है। जिस गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी हुई, उस पर इंस्पेक्टर रवि के हस्ताक्षर भी नहीं थे। यह भी नियमों के खिलाफ था। जज गोविंदराजन ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों का दोष साबित करने में विफल रहा है। उन्होंने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

पालीगंज (बिहार)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। पटना के सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कार्रवाई की । टीम ने चंद्रवंशी नगर स्थित न्यू शांति…

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

नई दिल्ली। कैंसर के इलाज वाली दवाएं सस्ती हो गई हैं। कई दवाओं की कीमतों में 93 फीसदी तक की कटौती की गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 17 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी