विदेशी दवाओं की भारत में एंट्री होगी आसान? सरकार का नया ड्राफ्ट

नई दिल्ली। विदेशी दवाओं की भारत में एंट्री आसान होने जा रही है। इसके लिए लागू नियमों में बड़ा बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने संशोधन का मसौदा जारी किया है। इस पर आम लोगों व संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे हैं। अभी तक आयात की जाने वाली दवा की शेल्फ लाइफ का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बचा होना जरूरी था। अब सरकार इस नियम को आसान बनाते हुए प्रस्ताव लाई है।

दवा के भारत पहुंचने के समय उसकी एक्सपायरी में 12 महीने बाकी होने चाहिए। बायोलॉजिकल जैसी विशेष श्रेणी की दवाओं के लिए पुराना नियम ही लागू रहेगा।

इसका फायदा यह होगा कि कई जरूरी दवाएं आसानी से भारत पहुंच सकेंगी। मरीजों को जरूरी दवाएं समय पर मिलने की संभावना बढ़ी है। सरकार ने इस मसौदे पर सभी हितधारकों से सुझाव व आपत्तियां मांगी हैं। सुझाव निर्धारित अवधि के भीतर स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे जा सकते हैं। इसके बाद ही अंतिम नियम जारी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा। दवा आपूर्ति श्रृंखला अधिक प्रभावी बनेगी। दवाओं की बर्बादी कम होगी। वहीं, देश में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी। मरीजों को भी पर्याप्त शेल्फ लाइफ वाली दवाएं मिलती रहेंगी।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 4 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची