उरई (उप्र)। आयुर्वेदिक अस्पताल में एलोपैथी से इलाज की सूचना पर रेड की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शहर के एक क्लीनिक में छापा मारा। यहां डिग्री आयुर्वेदिक की और इलाज एलोपैथिक पद्धति से कर रहे थे। इस पर डॉक्टर को नोटिस जारी िकया गया है। दोबारा एलोपैथी का इलाज करते मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह है मामला

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद भूषण ने कुइया रोड उरई स्थित निजी अस्पताल में छापा मारा। शिकायतें आ रही थी कि आयुर्वेदिक अस्पताल की आड़ में एलोपैथिक विधा से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के नाम पर मरीजों के साथ खिलवाड़ की सूचना मिली। मौके पर िमले आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ मकबूल हुसैन से पूछताछ की। उनके रजिस्ट्रेशन आदि को चेक किया गया। अस्पताल में मिली दवा के बाबत प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी ली।

मौके पर कई प्रकार की एलोपैथिक दवाएं भी मिली। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद भूषण ने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मकबूल को चेताया है। कहा कि अगर एलोपैथिक से इलाज की जानकारी मिली तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुइया रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में भी छापा मारा। मेडिकेयर के नाम से मेडिकल स्टोर चल रहा था। वहां सभी कागज वगैरा दुरुस्त मिले। एक्सपायरी डेट की दवा न बेचने की एसीएमओ ने हिदायत दी।