कैंसर को न्यौता दे रही ये तीन आम दवाएं, WHO ने चेताया

नई दिल्ली। कैंसर बीमारी को तीन आम दवाएं न्यौता दे रही हैं। इनके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है। एजेंसी ने तीन आम दवाओं को कैंसरकारी ग्रुप-1 श्रेणी में रखा है।

इन दवाओं के इस्तेमाल से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के इलाज बंद नहीं करना चाहिए।

इन तीन दवाओं को बताया कैंसरकारी

1. हाइड्रोक्लोथियाजाइड

2. वोरिकोनाजोल
3. अटक्रोलिमस

WHO की स्टडी में इन दवाओं से खतरे की पहचान हुई है। पैनल में भारतीय वैज्ञानिक जीबी जेना भी शामिल थे। हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड से होठ का कैंसर हो सकता है। स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा त्वचा के कैंसर का दूसरा सबसे आम प्रकार है।

हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड से मरीजों में स्किन कैंसर की दर ज्यादा मिली। इसकी वजह फोटो-टॉक्सिसिटी है। यह अल्ट्रावायलेट रेडिएशन के प्रति त्वचा की सेंसिटिविटी बढ़ा देती है। इससे डीएनए को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ता है।

वोरिकोनाजोल

ट्रांसप्लांट के मरीजों में वोरिकोनाजोल का संबंध भी स्क्वैमस सेल स्किन से पाया। इसकी वजह भी फोटो टॉक्सिक तंत्र था। यह दवा विशेष प्रकार के त्वचा कैंसर को बढ़ावा देती है।

टैक्रोलिमस

टैक्रोलिमस का संबंध नॉन-हॉजकिन लिंफोमा से जोड़ा गया। ल्यूकेमिया और स्किन कार्सिनोमा के मामले में इसके सबूत सीमित थे। इसका खतरा इम्यून सिस्टम को दबाने से जुड़ा है। इससे शरीर की असामान्य सेल्स को खत्म करने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पहली पसंद है। वोरिकोनाजोल का इस्तेमाल मरीजों में किया जाता है। ट्रैक्रोलिमस ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल में प्रमुख रूप से दी जाती है। इन चेतावनियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। भारत में बिना सोचे-समझे दवा लिखना आम बात है। बिना डॉक्टर की पर्ची के दवा मिलना भी चुनौती है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट