दवा लाइसेंस प्रक्रिया लटकाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ (उप्र)। दवा लाइसेंस प्रक्रिया लटकाने पर दी कमिश्रर ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं के नवीन लाइसेंस एवं लाइसेंस के रीटेंशन के समाधान निर्धारित अवधि में न करने पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने सभी सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि निरीक्षकों को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि लंबित पड़े नवीन लाइसेंस का निस्तारण 15 दिनों में करें। वहीं, रीटेंशन वाले लाइसेंस का निस्तारण दो दिनों में कर इसकी सूचना दें। लापरवाह सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि निरीक्षक के खिलाफ नियमानुसार दंडनीय कार्रवाई की जायेगी।

यह है मामला

गौरतलब है कि केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर औषधि लाइसेंस के रीटेंशन में जानबूझकर किये जा रहे विलम्ब की शिकायत की थी। इस विषय में त्वरित संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने सभी सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि निरीक्षक को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि सरकार द्वारा 2017 में नवीन थोक एवं फुटकर औषधि लाइसेंसों सम्बन्धित सेवाओं के लिये समय-सीमा अधिकतम 15 दिवस निर्धारित की गई है। लेकिन सरकार के पोर्टल पर आवेदनों की समीक्षा में पाया गया कि इनका निस्तारण निर्धारित 15 दिवस की समय-सीमा में नहीं किया जा रहा है। यह घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है और विभाग की छवि को धूमिल करता है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 17 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए