ब्लड प्रेशर के इलाज की आयुर्वेदिक दवा तैयार, पेटेंट का इंतजार

जयपुर (राजस्थान)। ब्लड प्रेशर के इलाज की देश में पहली बार आयुर्वेदिक दवा तैयार कर ली गई है। अब इस दवा का पेटेंट होने का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीपी का बढऩा और कम होना, दोनों ही स्थितियों में बेहद खतरनाक माना जाता है। लंबे समय तक इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों को निष्क्रिय कर देता है।

जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान ने दस साल की रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल के बाद ब्लड प्रेशर की दवा बनाई है। दावा किया गया है कि इस दवा के साइड इफेक्ट नहीं हैं। यह दवा 9 प्रकार की जड़ी बूटियों से मिलकर तैयार की गई है। आयुर्वेद चिकित्सकों के अनुसार इस दवाई का क्लीनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है और अब पेटेंट के बाद आम जनता को यह दवा उपलब्ध हो सकेगी।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्था के द्रव्यगुण डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. सुदीप्त रथ का कहना है कि हमारे चिकित्सकों की टीम ने 10 साल रिसर्च के बाद ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए आयुर्वेदिक कैप्सूल बनाया है। ये कैप्सूल क्लिनिकल ट्रायल के दौरान न केवल प्रभावी रहे हैं, बल्कि किसी तरह का साइड इफेक्ट भी देखने को नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि दवा पेटेंट होने पर इसमें इस्तेमाल होने वाली जड़ी बूटियों के बारे में खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 17 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए