भिंड। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटे जा रहे दूध में कीड़े पाए गए हैं। नई मेटरनिटी विंग के वार्डों में कर्मचारी दूध वितरण करने पहुंचे थे। वार्ड के बाहर मरीजों को बुलाकर दूध दिया जा रहा था। इसी दौरान कुछ मरीजों के बर्तनों में दूध के साथ कीड़े दिखाई दिए। दूध में कीड़े मिलने के बाद मरीजों ने विरोध जताया। अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।

यह है मामला

अस्पताल की नई मेटरनिटी विंग में नियमित रूप से मरीजों को दूध बांटा जा रहा था। कर्मचारी वार्डों में दूध लेकर पहुंचे। मरीजों को वार्ड के बाहर बुलाकर दूध का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ मरीजों ने अपने बर्तनों में दूध में कीड़े देखे। मरीजों ने कर्मचारियों के सामने नाराजगी जताते हुए दूध वितरण का विरोध किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन और दूध आदि उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन इनके वितरण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

मरीजों ने आरोप लगाया कि खाने की गुणवत्ता भी कई बार सही नहीं होती। ऐसे में दूध में कीड़े मिलने की घटना ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों का आरोप है कि खाने की गुणवत्ता भी सहीं नहीं हैं। पतली दाल और आलू-टमाटर के साथ कच्ची रोटी दी जा रही है। ऐसा खाना खाने से बीमारी और देर भी सही होती है।