प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल कैप्सूल व बुटरम इंजेक्शन की खेप जब्त

रायगढ़। प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल कैप्सूल व बुटरम इंजेक्शन की खेप जब्त की गई है। रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की हैं।

यह है मामला

गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिलीप सिंह राजपुत उम्र 32 वर्ष साकिन बाजिनपाली महरापारा वार्ड नं. 30 थाना जूटमिल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 160 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और 170 नग बुटरम इंजेक्शन बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत 12,717 रुपये आंकी गई है।

नशीली दवा

साथ ही आरोपी से दवाओं की अवैध बिक्री की रकम 4, 400 भी बरामद की गई। आरोपी इन दवाओं को अवैध रूप से नशे के लिए बेचता था। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप सिंह को उसके मोहल्ले में धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

टीम में ये रहे शामिल

टीम में औषधि निरीक्षक अमित कुमार राठौर, एएसआई भागीरथी चैधरी, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, आरक्षक तरूण महिलाने, नरेश रजक, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुजर, आरक्षक विकास प्रधान और प्रकाश बेहरा शामिल रहे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर