पैरासिटामोल से ऑटिज्म के खतरे का दावा गलत : WHO

मुंबई। पैरासिटामोल से ऑटिज्म के खतरे के दावे को डब्ल्यूएचओ ने गलत बताया है। अपने डॉक्टरों की सलाह का पालन करते रहने की सलाह दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का खंडन किया। इसमें ट्रंप ने गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल के इस्तेमाल से ऑटिज्म का खतरा बताया था।

ट्रंप ने गर्भवती महिलाओं से पैरासिटामोल लेने के बजाय अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का डटकर सामना करने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य संस्था ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान एसिटामिनोफेन (पैरासिटामोल) के उपयोग और ऑटिज्म के बीच कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 6.2 करोड़ लोग ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार से ग्रस्त हैं। यह मस्तिष्क के विकास से संबंधित है। हालांकि हाल के वर्षों में जागरूकता और निदान में सुधार हुआ है। फिर भी इस स्थिति के पीछे का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। इसके लिए कई कारक जिम्मेदार माने जाते हैं। एसिटामिनोफेन गर्भावस्था के दौरान ली जाने वाली सबसे आम ओवर-द-काउंटर दवा है। दुनिया भर में 50 प्रतिशत से ज्यदा गर्भवती महिलाएं इस दवा का इस्तेमाल करती हैं।

गर्भवती महिलाएं सिरदर्द, दर्द या बुखार के लिए इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल करती हैं। गर्भावस्था में इसके इस्तेमाल को सुरक्षित बताया गया है। ट्रंप ने कहा है कि टाइलेनॉल लेना ठीक नहीं है। केवल बेहद तेज बुखार में ही इसका इस्तेमाल सही हो सकता है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक