मेडिकल स्टोर से अवैध नशीली दवा का स्टॉक बरामद

नई दिल्ली। मेडिकल स्टोर से अवैध नशीली दवा का स्टॉक बरामद किया है। पश्चिम विहार में मेडिकल शॉप चलाने वाला शख्स दिल्ली-एनसीआर में ड्रग तस्करी कर रहा था। यह खुलासा दिल्ली पुलिस ने दुकानदार की गिरफ्तारी के बाद किया है। आरोप है कि उसने अपनी दुकान में प्रतिबंधित दवा स्टॉक की हुई थीं। उसकी दुकान से पुलिस को नशे के 3,360 कैप्सूल और 84 कफ सिरप मिले हैं।

धड़ल्ले से बेची जा रही थी नकली दवाएं

ये कैप्सूल और सिरप बिना डॉक्टर की सलाह के बेची नहीं जा सकती हैं। आरोपी विनय मल्होत्रा उर्फ शिवम (47) इनकी धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुदर्शन पार्क में रहने वाला शिवम पश्चिम विहार में मेडिकल शॉप चला रहा है। वह अपनी दुकान में नशीली दवा स्टॉक करके अवैध सप्लाई करता है। सूचना के बाद एक टीम को रेड के लिए भेजा गया।

टीम ने आरोपी की शॉप पर दबिश दी। तलाशी में भारी मात्रा में ऐसे कैप्सूल बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। इसमें डिप्रेशन और तेज दर्द के कैप्सूल और खांसी सिरप थे।
इन दवा को डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं दिया जाता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वह किन-किन लोगों को ये दवाइयां बेच रहा था। मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 2 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक