दिल्ली फार्मेसी काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार को सशर्त जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली फार्मेसी काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार को सशर्त जमानत मिली है। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश दीपाली शर्मा की अदालत ने पूर्व रजिस्ट्रार कुलदीप सिंह को सशर्त जमानत दी है। कुलदीप पर फर्जी डिप्लोमा और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के आधार पर फार्मासिस्टों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है।

अदालत ने यह माना कि मामले में साक्ष्य दस्तावेजी हैं, जिनकी बरामदगी हो चुकी है। ऐसे में कुलदीप की हिरासत की आवश्यकता नहीं है। वहीं मामले में पहले ही 44 अन्य आरोपियों को जमानत दी जा चुकी है। इस आधार पर अदालत ने कुलदीप को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि के एक जमानती पर सशर्त जमानत दी।

अदालत ने उन्हें निर्देश दिया कि वे जांच में सहयोग करें, किसी गवाह को प्रभावित न करें। इसके अलावा बिना अनुमति के देश छोडक़र न जाएं। गौरतलब है कि कुलदीप की यह तीसरी जमानत याचिका थी। पहली याचिका 17 अप्रैल को और दूसरी आठ मई को वापस ले ली गई थी। यह मामला दिल्ली सरकार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि वर्ष 2021 से बड़ी संख्या में बिना दस्तावेज के उम्मीदवारों को फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया था।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी