दवाइयों की बिक्री में करोड़ों रुपये का घोटाला पकड़ा

जयपुर। दवाइयों की बिक्री में करोड़ों रुपये का घोटाला पकड़ में आया है। सूबे में सरकारी स्वास्थ्य योजना (Rajasthan Government Health Scheme) के तहत बड़ा दवा घोटाला सामने आया है। ओशधि विभाग ने प्रदेशभर के 63 मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से 30 दुकानों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं, और 33 दुकानों के लाइसेंस अस्थाई रूप से सस्पेंड किए हैं।

जांच में सामने आया कि कई दुकानदारों ने जितनी दवाइयों के बिल पेश किए, वास्तव में उन्होंने उतनी दवाइयां खरीदी ही नहीं थीं। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत राज्यभर में फर्जी बिलिंग और दवा घोटाले की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई दुकानदारों ने लाखों रुपए के बिल क्लेम किए। जबकि रिकॉर्ड में उनकी खरीद बेहद कम निकली।

कुछ दुकानदारों ने बिलों पर फर्जी फार्मासिस्ट साइन करके उन्हें पेश किया। इन मेडिकल स्टोर पर जो दवाएं दिखाकर क्लेम किए गए, उनमें से अधिकांश दवाएं खरीदी ही नहीं गई थीं। साफ है कि यह एक सुनियोजित घोटाला है। ड्रग विभाग के अनुसार 12 जिलों में यह गड़बड़ी फैली हुई थी। सबसे ज्यादा मामले भरतपुर जिले से सामने आए हैं। यहां 17 मेडिकल दुकानों पर कार्रवाई की गई।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी