मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवा बेचता संचालक अरेस्ट

फरीदाबाद। मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवा बेचता संचालक को अरेस्ट किया है। सेक्टर-58 थाना एरिया में समयपुर रोड पर अवैध मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की एमटीपी किट बेची जा रही थी। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रेड की और स्टोर संचालक को रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।

यह है मामला

सूचना मिली थी कि सेक्टर-56ए में राजीव कॉलोनी स्थित श्री ब्रह्मा मेडिकल स्टोर अवैध रूप से चल रहा है। यहां पर अवैध रूप से दवा व एमटीपी किट बेची जा रही है। मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की। एक फर्जी ग्राहक तैयार कर उसे मेडिकल स्टोर पर एमटीपी किट खरीदने के लिए भेजा गया।
स्टोर संचालक अनिल विश्वकर्मा ने फर्जी ग्राहक से एक हजार रुपये लेकर एमटीपी किट दे दी।

तभी टीम ने स्टोर पर रेड की और अवैध रूप से बेची गई एमटीपी किट व एक हजार रुपये बरामद किए। जिला औषधि नियंत्रक ने आरोपी से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस व फॉर्मासिस्ट का सर्टिफिकेट मांगा लेकिन वो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वो अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहा है। चिकित्सा अधिकारी रोहित गौड ने कार्रवाई के लिए शिकायत सेक्टर-58 थाने में दी। साथ ही आरोपी अनिल को भी पुलिस टीम के हवाले किया गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी