नकली दवा बिक्री का भंडाफोड़, गैस की दवाओं में मिली मिट्टी

कानपुर। नकली दवा बिक्री का भंडाफोड हुआ है। गैस की दवाओं में साल्ट के बजाए मिट्टी पाई गई है। यह खुलासा खुद ड्रग विभाग की जांच में हुआ है। बिरहाना रोड के थोक दवा कारोबारी मेडी लाइफ और निगम ड्रग स्टोर की जांच में गैस की दवाएं काइमोरल फोर्ट और एसी लॉक आरडी टैबलेट नकली पाई गईं। दोनों में खडिय़ा मिट्टी मिली है। वहीं जीरोडोल एसपी और मॉन्टेयर-एलसी के सैंपल सब स्टैंडर्ड (मानक विहीन) निकले। इसमें सॉल्ट की मात्रा न के बराबर थी। फिलहाल सभी को नोटिस जारी किए गए है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान और ओमपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बिरहाना रोड स्थित दवा बाजार में छापेमारी की थी। यहां मेडी लाइफ से तीन और निगम ड्रग्स से 18 सैंपल लिए गए। पूछताछ में निगम ब्रदर्स से खरीदी गई दवा मेडी लाइफ में बिकने की पुष्टि हुई। मेडी लाइफ से लिए गए तीन सैंपल में से दो की जांच रिपोर्ट में काइमोरल फोर्ट टैबलेट नकली मिली। इसमें सिर्फ खडिय़ा मिट्टी थी। वहीं जीरोडोल एसपी का सैंपल सब स्टैंडर्ड मिला। इसमें दवा की मात्रा 100 की जगह सिर्फ सात फीसदी थी।

उन्होंने बताया कि इस दवा का इस्तेमाल दर्द, जलन और सूजन से लेकर सिरदर्द, दांत दर्द, गले और कान के दर्द में होता है। अभी एक सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। निगम ड्रग्स के 18 सैंपल में से छह की रिपोर्ट आ चुकी है। काइमोरल फोर्ट टेबलेट और एसीलॉक आरडी टेबलेट के चार सैंपल नकली मिले। मॉन्टेयर-एलसी और मोनटेर एफएक्स टैबलेट का सैंपल सबस्टैंडर्ड मिला। इसमें दवा की मात्रा मानक से आधी ही मिली है। दोनों ही दवाओं का उपयोग एलर्जी में होता है। दोनों दवा व्यापारी इनकी बिक्री और खरीद की जानकारी नहीं दे पाए।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर