बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित अवैध क्लीनिक सीज किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट की टीम ने देवीगंज में रेड की। यहां मेडिकल स्टोर की आड़ में बेसमेंट में संचालित अवैध क्लीनिक मिला। जांच के बाद उसे सीज कर दिया गया। क्लीनिक बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। कई आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का भी पालन नहीं हो रहा था। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।

श्री राम मेडिकल स्टोर के बेसमेंट में मरीजों का उपचार किया जा रहा था। क्लीनिक संचालन के लिए वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण में मरीजों के बैठने, भर्ती करने आदि बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिली। कई जरूरी मानकों का उल्लंघन भी पाया गया। क्लीनिक संचालक हरि शंकर यादव वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद क्लीनिक को सीज कर दिया गया।