कफ सिरप की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़, फार्मा मालिक गिरफ्तार

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)। कफ सिरप की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल टीम ने पांवटा साहिब विदित फार्मा कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल टीम ने कफ सिरप कोरेक्स के अवैध धंधे में शामिल पांवटा साहिब की विदित फार्मा कंपनी के मालिक नीरज भाटिया को जम्मू कश्मीर में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी द्वारा पिछले छह-सात वर्षों से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय एक कुख्यात समूह के अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके करीब 34 किग्रा. कोडीन आधारित कफ सिरप जब्त किया गया है।

वहीं, इस मामले में एनसीबी जम्मू जोनल यूनिट ने अन्य आरोपी नीरज भाटिया को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। बता दें कि विदित हेल्थकेयर उचित दस्तावेज सत्यापन और जमीन पर उनकी उपस्थिति के बिना और प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए शेल कंपनियों को कोडीन आधारित सिरप की सप्लाई कर रहा था।
जानकारी के बावजूद विदित हेल्थकेयर के मालिक नीरज भाटिया सात साल से इन फर्जी कंपनियों के साथ मिलीभगत कर कोडीन आधारित सिरप का लेनदेन कर रहे थे। जांच में पाया गया कि जनवरी 2024 से विदित हेल्थकेयर ने जांच के तहत एक फर्जी फर्म को तीन लाख कोडीन आधारित सिरप की सप्लाई की थी और इससे पहले भी वह औसतन 3 लाख बोतलें तिमाही यानी 12 लाख बोतलें सालाना सप्लाई करता था। इस मामले में एजेंसी ने आरोपियों की 3.65 करोड़ रुपये की अवैध रूप से अर्जित विभिन्न चल और अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक