इलाज में लापरवाही बरतने पर हॉस्पिटल सील, संचालक पर केस दर्ज

औरास, उन्नाव (उप्र)। इलाज में लापरवाही बरतने पर लक्ष्य हॉस्पिटल को सील करने का मामला सामने आया है। सीएचसी प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम ने लक्ष्य हॉस्पिटल में दबिश दी। हॉस्पिटल संचालक को नोटिस दिया है और पंजीकरण से जुड़े कागज प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं, पुलिस ने संचालक पर इलाज में लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

औरास थानाक्षेत्र के निरखीखेड़ा मजरा मिर्जापुर अजिगांव निवासी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी दीपा (28) पत्नी सोहन लाल रक्षाबंधन पर मायके आई थी। दीपा आठ माह की गर्भवती थी। उसे सिरदर्द होने पर औरास के लक्ष्य हॉस्पिटल में ले जाया गया।

आरोप है कि हॉस्पिटल में डॉक्टर ने गलत इलाज किया। इससे एक घंटे में ही दीपा की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर होने पर हॉस्पिटल संचालक ने रुपये लेने के बाद जवाब दे दिया था। इसके बाद परिजनों ने दीपा को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां ऑपरेशन से उसने मृत बच्चे को जन्म दिया।

इस मामले की शिकायत मिलने पर जांच के लिए औरास सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम ने लक्ष्य हॉस्पिटल में दबिश दी। अस्पताल संचालक से पंजीकरण दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कोई भी कागज नहीं दिखा सके। टीम ने संचालक के बयान दर्ज करने के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया।

हॉस्पिटल के गेट पर नोटिस भी चस्पा

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि हॉस्पिटल के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है। वहीं, पीडि़ता के पिता बाबूलाल की शिकायत पर औरास थाना पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक पर इलाज में लापरवाही का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़