मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं मिलने से सील किया

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं मिलने से उसे सील कर दिया गया है। सभी दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस में आरोपी स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने आरोपी दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

कुरुक्षेत्र व कैथल की तीन टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जिले के दवा दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने शाहाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश दी और अलग-अलग कंपनी की प्रतिबंधित दवाइयां बड़ी मात्रा में बरामद की। बताया गया है कि उपरोक्त फर्म उस दवा को खरीदने एवं बिक्री के लिए अधिकृत नहीं है।

इसके चलते टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया और सभी दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने एक अन्य स्टोर पर भी रेड की। शाहाबाद के देवी मंदिर रोड स्थित राजन मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जाने की शिकायत मिली थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन की टीम ने उक्त मेडिकल स्टोर पर रेड की और स्टोर का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया।

वहां रखीं दवाओं का मिलान किया गया। इस दौरान कई ऐसी दवाएं भी मिलीं जो प्रतिबंधित थीं। पुलिस ने स्टोर संचालक राजन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने स्टोर को सील कर दिया और रिकॉर्ड अपने साथ ले गई।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत