घर में रखी नशीली सिरप के लिए ग्राहक का इंतजार, महिला गिरफ्तार

नशीली सिरप
नशीली सिरप

दुर्ग : पुलिस ने महिला को घर पर कोडिनयुक्त सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला घर से ग्राहकों को नशीली सिरप की सप्लाई करती थी।

आरोपी महिला के घर से 124 ओमेरेक्स टी कफ सिरप शीशी जब्त हुई है। इसकी कीमक 19 हजार रूपये लगभग में आंकी गई है।

जानकारी अनुसार उसके घर में कार्टून के अंदर बड़ी मात्रा में सिरप रखा हुआ है। वह उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी।

कोडिन युक्त कफ सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलती है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में यह यहां तक कैसे पहुंची। इसकी जानकारी के लिए वह महिला से पूछताछ करेगी।

Advertisement