8000 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 5 गिरफ्तार

आरोपी कफ सिरप से साथ

पटना : बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8000 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध कारोबारी द्वारा वाराणसी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कब सिरप मंगाकर पटना में उसे सप्लाई करने की प्लानिंग की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए छापेमारी की और पिकअप वैन को रोका। इस दौरान उसमें से भारी मात्रा में कफ सिरप को जप्त कर लिया।

पुलिस ने अवैध धंधे में लिप्त लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उसे 2 लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अवैध कारोबारी तेज प्रताप खंडेलवाल द्वारा वाराणसी से प्रतिबंधित कब मनाया गया था और इसकी पटना में अवैध सप्लाई की जानी थी।

Advertisement