भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, 2 गिरफ्तार

प्रतिबंधित इंजेक्शन

उत्तराखंड के गदरपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16 सौ से अधिक इंजेक्शन बरामद हुए हैं।

जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन को स्कूटी से लेकर जा रहा है। पुलिस ने इस आधार पर चेकिंग किया और उपदेश सिंह को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी के घर से लगभग 1675 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया गया है।

काशीपुर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने 17 सौ से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद करने में सफलता पाई है। इसके साथ आने वाले समय में भी ऐसी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement