सिकल सेल डिजीज की दवा अब रेफ्रिजरेटर में रखना जरूरी नहीं

नई दिल्ली। सिकल सेल डिजीज की दवा अब रेफ्रिजरेटर में रखना जरूरी नहीं रहेगा। इसके लिए नई दवा खोज ली गई है। फार्मा कंपनी एकम्स को हाइड्रोक्सीयूरिया के रूम टेम्परेचर पर स्टेबल रहने वाले ओरल सस्पेंशन के लिए पेटेंट मिला है। यह सिकल सेल डिजीज के इलाज़ के लिए एक सफल फॉर्मूलेशन बताया गया है।

इससे हाइड्रोक्सीयूरिया सॉल्यूशन से जुड़ी स्टोरेज और ज्यादा लोगों को प्रदान करने संबंधी चुनौतियों का समाधान करने में महत्वपूर्ण प्रगति मिली है। गौरतलब है कि सिकल सेल डिजीज एक आनुवंशिक (खून से संबंधित) बीमारी है, जो एनीमिया, बार-बार दर्द के दौरे और अन्य दुर्बल करने वाले लक्षणों जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। इस बीमारी से दुनियाभर में लाखों लोग पीडि़त हैं, खासकर भारत और अफ्रीका में।

इस सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या का समाधान करते हुए एकम्स का नया फॉर्मूलेशन पारंपरिक हाइड्रोक्सीयूरिया सॉल्यूशन के मुकाबले एक महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है। पारंपरिक हाइड्रोक्सीयूरिया सॉल्यूशन के लिए 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रेफ्रिजरेशन की आवश्यकता होती है। यह बीमारी ज्यादातर आदिवासियों में है, तो उनके यहां रेफ्रिजरेटर का होना दुर्लभ है। ऐसे में यह नया ओरल सस्पेंशन रूम टेंपरेचर पर स्थिर रहता है। इससे इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए एक प्रैक्टिकल सॉल्यूशन मिल गया है।

रूम टेंपेरेचर पर स्थिर रहने के कारण यह विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में ज्यादा कारगर होगा, क्योंकि वहां कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की काफी कमी रहती है। एकम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव जैन ने कहा कि हमें इस फॉर्मूलेशन के लिए पेटेंट हासिल करने पर गर्व है।

इस फॉर्मुलेशन में भारत और अफ्रीका दोनों में अनगिनत मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता है। एकम्स में हम इनोवेटिव हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे कि असल दुनिया की चुनौतियों का समाधान हो और मरीज का परिणाम सकारात्मक रूप से प्रभावित हो।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़