अस्पताल में स्ट्रेचर के इंतजार में प्रसूता ने तोड़ा दम

सिवान (बिहार)। अस्पताल में स्ट्रेचर के इंतजार में प्रसूता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मामला मॉडल सदर अस्पताल का है। यहां एक प्रसूता कि मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि उन्हें अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला। उसके इंतजार में प्रसूता ने दम तोड़ दिया।इस कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए स्थिति असहज हो गई थी।

पहली घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी जुल्फिकार अहमद के साथ हुई। आरोप है कि इशरत जहां की प्रसव के बाद तबीयत बिगडऩे पर सदर अस्पताल रेफर किया गया था। सरकारी एंबुलेंस से उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां एंबुलेंस कर्मियों ने अपना स्ट्रेचर देने से इनकार कर दिया। अस्पताल से स्ट्रेचर लाने को कहा।
उस वक्त अस्पताल में केवल दो स्ट्रेचर थे। ये पहले से ही मरीजों के लिए उपयोग में थे। करीब आधे घंटे तक इशरत

एंबुलेंस में ही दर्द से कराहती रही। स्वजन अस्पताल कर्मियों से लेकर एंबुलेंस स्टाफ तक गुहार लगाते रहे। किसी ने एक न सुनी। स्ट्रेचर का इंतजाम होने तक इशरत की सांसें थम चुकी थीं।

इमरजेंसी में तनाव का माहौल

वहीं, गोपालगंज जिले के हथुआ निवासी सुरेंद्र सिंह अपनी बेटी को सर्प दंश के बाद इलाज के लिए लाए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी की मौत के बाद शव ले जाने के लिए शव वाहन बुलाया गया। यहां भी स्ट्रेचर की समस्या आड़े आ गई। मदद मांगने पर शव वाहन का चालक अस्पताल कर्मियों से ही उलझ गया। इससे इमरजेंसी वार्ड में तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद पिता सुरेंद्र सिंह शव को अपने कंधे पर शव वाहन तक ले गए।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची