नई दिल्ली। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की स्मगलिंग का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई करने वाले िगरोह को पकड़ा। िगरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन युक्त कफ सिरप मिला। आरोपी बिना लाइसेंस के इन दवाओं की सप्लाई दिल्ली और एनसीआर में कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क पिछले कई वर्षों से एक्टिव था। खासतौर पर युवाओं को निशाना बना रहा था।

यह है मामला

प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था। इससे युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। दिल्ली पुलिस को इस अवैध कारोबार की जानकारी काफी समय से मिल रही थी। क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर अभियान चलाया। कई दिनों की निगरानी के बाद तीन आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। बरामद सामग्री में अल्प्राजोलम की हजारों गोलियां, ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन आधारित कफ सिरप की कई बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने बाजार में इनकी कीमत लाखों रुपये आंकी है। इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।