नशीली कफ सिरप की तस्करी पकड़ी, दो कारों से 7 लाख की सिरप जब्त

रीवा (मध्य प्रदेश)। नशीली कफ सिरप की तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने दो कारों से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सिरप जब्त की है।

यह है मामला

आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशीली कफ सिरप के बिक्री करने वाले दो आरोपियों को अलग-अलग जगह पकड़ा है। पुलिस ने 7 लाख की कफ सिरप, 12 लाख की दो लग्जरी गाडिय़ां, 1 लाख 80 हजार कीमत के दो मोबाइल जब्त किए हंै। कुल 21 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रयागराज की ओर से नशीली कफ सिरप की एक बड़ी खेप आ रही है। इसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश की सीमा में सोहागी थाना अंतर्गत सोहागी पहाड़ में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को सफेद रंग की होंडा अमेज कार आई। पुलिस ने कार को रोका और उसके चालक रोहित तिवारी निवासी रजहा सोनौरी से पूछताछ की।

नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद

पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो 7 प्लास्टिक की बोरियों में 1680 नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप मिली। इनकी कीमत बाजार में लगभग 3 लाख 2 हजार 4 सौ रुपए बताई गई। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इनकी कीमत 1, 80, 000 रुपए के आसपास है।

आरोपी से एटीएम कार्ड और नकदी भी जब्त की हैं। वही रीवा जिले के ही बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग अभियान में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो सीजी 04 डी वाई 1786 को रोक कर तलाशी ली। इसमें 18 कार्टून में 2160 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप मिली, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 3 लाख 88 हजार 800 रुपए है। इस कार को मंनगवा निवासी आरोपी पंकज पटेल चला रहा था।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली