सोलन (हिमाचल प्रदेश)। रिहायशी मकान में अवैध दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है। ड्रग विभाग की टीम ने ग्राम गुरुमाजरा (बोरीवाला) स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी।
टीम ने मौके से 29,990 गोलियां एवं 206 शीशियां बरामद की गईं। मकान में मौजूद संजय खान बरामद दवाइयों के संबंध में कोई वैध लाइसैंस नहीं दिखा सका। ड्रग विभाग ने बरामद दवाइयों को कब्जे में ले लिया है। ड्रग्स एंड कॉस्मैटिक्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।










