अस्पताल में चोरों ने काटी ऑक्सीजन सप्लाई पाइप, 11 नवजातों पर संकट

राजगढ़। अस्पताल में चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप काट डाली, जिससे 11 नवजातों की जान पर संकट बन गया। मामला मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला अस्पताल का है। जिस पाइप से नवजात शिशुओं को एसएनसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही थी, उसे ही चोर काटकर ले गए। पाइप कटते ही ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। अलार्म बजते ही अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक ऑक्सीजन सिलिंडर से किसी तरह बच्चों की जान बचाई।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार एसएनसीयू वार्ड में बीती रात 23 शिशुओं को भर्ती किया गया था। 11 शिशु ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। तडक़े करीब 4.30 बजे अज्ञात चोर प्लांट के नजदीक से ही करीब 10 फीट लंबा पाइप काट ले गए। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से जब बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। स्वास्थ्य कर्मी कुछ समझ पाते, तब तक ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी देने वाला अलार्म बज उठा। खतरे की भनक लगते ही डॉक्टर पहुंचे और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखे ऑक्सीजन सिलिंडर चालू कर बच्चों की जान बचाई।

वहीं, दो दिन से मेडिकल कालेज स्थित अस्पताल में भर्ती ग्राम बर्रीघाट निवासी बुजुर्ग कल्याण सिंह दांगी ने सुबह दम तोड़ दिया। स्वजन ने उनके साथ पड़ोसी गांव मानपुर के चार लोगों द्वारा मारपीट और जहर खिलाने का आरोप लगाया है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक