अस्पताल में डॉक्टर की जगह तांत्रिक ने किया इलाज, वीडियो वायरल

अहमदाबाद (गुजरात)। अस्पताल में डॉक्टर की जगह तांत्रिक द्वारा इलाज करने का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो वायरल भी हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल रील में लिखा गया है कि आईसीयू में डॉक्टरों के पसीने छूट गए लेकिन मरीज का इलाज नहीं हो पाया। मुकेश भुवा (तांत्रिक) की खोडियार मां ने आईसीयू में लेटे मरीज को पूरी तरह स्वस्थ्य कर दिया।

मामले के तूल पकड़ने के बाद सिविल सुप्रिटेंडेंट ने जांच बिठाई है कि वेंटीलेटर पर मौजूद मरीज जिसकी हालत में लगातार सुधार दिख रहा था। उसे एक तांत्रिक ने आईसीयू में विधि करके ठीक किया, यह कहना अंधश्रद्धा है। रील में यह भी दिखाया गया है कि कथित तांत्रिक के इलाज के बाद व्यक्ति ठीक हो गया। परिवार के सदस्य भी मरीज के ठीक होने पर तांत्रिक को धन्यवाद दे रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिविल अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस मामले की जांच की बात कही है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट राकेश शाह ने कहा कि अस्पताल में फिर ऐसी कोई घटना न हो, उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसे सिविल अस्पताल में अंध श्रद्धा न फैलाए।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत